गोंडा के पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक दक्षता परखते पुलिस महानिदेशक फायर। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस महानिदेशक फायर अवनीश चंद्र ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे फायर सर्विस के रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
रिक्रूटों की ड्रिल देखकर शारीरिक दक्षता को परखा। रिक्रूटों से पीटी, पुशअप, बीम व रस्सा चढ़वाकर ट्रेनिंग की मजबूती को देखा। आईटीआई/पीटीआई से चल रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। रिक्रूटों द्वारा विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए क्या-क्या सावधानियां और कितनी सतर्कता होनी चाहिए आदि को देखा। पुलिस महानिदेशक फायर ने रिक्रूटों की बैरक का निरीक्षण कर मेस में मिल रहे भोजन की गुणवत्ता चेक किया।
उन्होंने आरआई लाइन यशवंत प्रताप सिंह को गुणवत्तापूर्ण भोजन बनवाने के निर्देश दिए। फायर स्टेशन का निरीक्षण कर अग्निशमन वाहनों की तत्परता, पुलिसकर्मियों के टर्न आउट, साफ-सफाई, कार्यालय के रजिस्टर की जांच की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ लाइन सौरभ वर्मा, सीओ यातायात मुन्ना उपाध्याय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस त्रिपाठी मौजूद रहे।