तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के ग्रामसभा सिंगहाभोज गांव में भेड़िये को फंसाने के लिए वन विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से मशक्कत कर रही है। मगर भेड़िया वन विभाग की टीम के हाथ नहीं लगा। बता दें कि भेड़िए के हमले में एक महिला की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि चार लोग घायल हो चुके हैं।
ग्रामसभा में भेड़िए के हमले में दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो चुके हैं। दिसंबर में केवलपती (64) पत्नी जगन्नाथ निवासिसनी मदनापुर थाना मोतीगंज अपने मायके तरबगंज के सिंगहाभोज गांव आयी थी। वहां भेड़िये के हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। लखनऊ में इलाज के दौरान 4 दिसंबर को मौत हो गई, जबकि गांव के चार लोगों को भेड़िया घायल कर चुका है।
वन विभाग की टीम ने पग चिन्हों से भेड़िये की मौजूदगी की बात बताई थी। भेड़िया पकड़ने के लिए विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगा रखा है। जिसमें बकरी भी बांधी गई है। तीन दिनों से भेड़िया पिंजरे में नहीं फंसा। रेंजर जानकी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भेड़िये की लोकेशन मिलने पर उसे पकड़ने के लिए एक झाड़ी में पिंजड़ा लगाया गया है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।