फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएमएस को धमकाने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 22 Jun 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अनिल कुमार को धमकाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, उसके परिजनों और कुछ अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल कुमार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, संबंधित कर्मचारी की ड्यूटी उनके कार्यालय में लगाई गई थी, लेकिन वह नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहता था। आरोप है कि 19 जून की सुबह करीब 10:30 बजे सीएमएस अपने कार्यालय में बैठकर शासकीय कार्य कर रहे थे।
इसी दौरान संबंधित कर्मचारी अपने पिता, भाई और पांच-छह अन्य लोगों के साथ कार्यालय पहुंचा। वहां उन्होंने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कुर्सी उठाकर हमला करने का प्रयास किया। कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें