फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पैसे के लेनदेन में हुआ था युवक का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान/मसकनवा (गोंडा)। सोमवार को अपहृत किए युवक को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने रुपये के लेनदेन को लेकर अपहरण की बात कही। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें एक अभियुक्त को वाहन व असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर वह मसकनवा बभनान मार्ग पर वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि मनकापुर से बदमाशों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया है, उसे बभनान की तरफ ले जा रहे हैं। बेतवा माफी गांव के पास आ रही वैगनआर कार को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे।
घेराबंदी कर अपहृत व्यक्ति को बरामद कर लिया गया, और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए बदमाश की पहचान बस्ती जनपद के थाना परसरामपुर के बैजलपुर गांव निवासी लक्ष्मीचंद उर्फ चंदन तिवारी के रूप में हुई। आरोपी के पास से असलहा, कारतूस, अपहृत युवक से लूटा गया पर्स व रुपया बरामद किया गया।
विज्ञापन

बताया कि अपहृत व्यक्ति उमेश कुमार मिश्रा निवासी धर्मपुर कोतवाली मनकापुर को चार लोगों ने पैसे के लेन देन को लेकर मनकापुर बुलाया। जहां उसके पहुंचने पर बदमाशों ने उसे असलहे के बल पर कार में बैठाकर भागने लगे। तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ छपिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक अश्वनी कुमार राय, दिनेश कुमार सिंह, रमेश कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र गौड़, शैलेश कुमार, मनीष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें