गोंडा। जिले की नगर पालिका गोंडा का कई मामलों में चर्चित रही है। साल 2007 में चुनाव में मतों की गणना ही पूरे पांच साल नहीं हुई। प्रदेश का पहला मामला साइलेंट बूथ कैप्चरिंग का सामने आया था। साल 2012 में चुनाव में डेढ़ साल बाद ही अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया। ऐसे में गोंडा नगर पालिका काफी चर्चा में रही। अब भारतीय जनता पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी में दावेदारी की होड़ मची है।
गोंडा नगर पालिका का गठन ब्रिटिशकाल में 1880 में हुआ था। इस सीट पर तीन बार सपा का कब्जा रहा है। सपा से एक परिवार के पिता पुत्री मिलाकर तीन बार चेयरमैन बन चुके हैं। भाजपा से चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए अब तक 12 लोगों ने आवेदन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि अब तक आए आवेदनों में राजेश रायचंदानी, दीपक अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, बीना राय, हरिप्रसाद सिंह, वंदना गुप्ता, आनंद विक्रम सिंह, रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव, उमेश शुक्ला, सहित 12 आवेदन आए हैं। प्रदेश की शायद यह पहली सीट है। जहां पर वर्ष 2007 सपा शासनकाल में साइलेंट बूथ कैपचरिंग की वजह से चुनाव निरस्त हुआ था।
वहीं सपा के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि नगर पालिका गोंडा से छह लोग संपर्क में है। अभी सिर्फ एक आवेदन आया है। जबकि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद और जेपी श्रीवास्तव ने आवेदन किया था। उनके आवेदन में कुछ कमी होने के कारण वापस हो गया है।
चर्चित रहा है गोंडा नपा. का चुनाव
वर्ष 2007 में नगर पालिका का चुनाव पूरे प्रदेश में चर्चित हुआ था। उस समय सपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह मंत्री रहे। उस समय के तत्कालीन जिलाधिकारी ने चुनाव में साइलेंट बूथ कैपचरिंग की रिपोर्ट भेज दिया। जिससे चुनाव निरस्त हो गया। दोबारा चुनाव नहीं हुआ।
पांच वर्षों तक अधिकारी और प्रशासक नगर पालिका को चलाते रहे। वर्ष 2012 के चुनाव में भाजपा से रूपेश कुमार श्रीवास्तव और सपा से कमरुद्दीन चुनाव लड़े। भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। डेढ़ साल बाद उनके अधिकार सीज हो जाने के कारण, एक बार फिर नगरपालिका प्रशासक के हवाले हो गई। वर्ष 2017 के चुनाव में एक बार फिर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कमरुद्दीन की बेटी उजमा राशिद इस सीट पर काबिज हो गई। बर्तमान समय में अध्यक्ष पद की कमान संभाल रहीं है।
नगर पालिका पर एक नजर
फैक्ट फाइल
वार्ड- 27
मतदान केंद्र- 41
मतदेय स्थल- 125
पूर्व के मतदाता- 100938
बढ़े मतदाता - 3083
कुछ मतदाता - 104021