गोंडा। पुलिस की करतूत पर लगाम नहीं लग पा रहा है। शिकायत पर कार्रवाई न करने वाली पुलिस जमीन मामलों में भी दो-दो हाथ करने से भी बाज नहीं आ रही है। नगर पुलिस ने एक बुजुर्ग किसान की आवाज को दबाते हुए उसके खेत में ही एक व्यापारी के लिए रास्ता खोलवा दिया।
खेत में रास्ते को बंद करवाने के लिए किसान अधिकारियों की चौखट पर दौड़ लगाता रहा लेकिन उसकी नहीं सुनी गई और पुलिस ने उलटा किसान को ही जेल भेजने की धमकी देते हुए रास्ता खेत से ही जाने देने की धमकी दी है।
मामला कोतवाली नगर के खैरा गांव की है। खैरा गांव निवासी बुजुर्ग किसान रामनरायन मिश्र उनके भाई की जमीन रेलवे लाइन के समीप स्थित है। जमीन के पीछे एक व्यापारी का गोदाम बना हुआ जिसने गोदाम का मुंह किसान के खेत की तरफ खोल दिया है। किसान खेत में रास्ता न ले जाने की बात कही तो दबंग ने पुलिस का सहारा लिया।
पुलिस ने खतौनी की जमीन में रास्ता दिलवाने की हामी भर ली। सोमवार को किसान रामनरायन रास्ते को बंद कर खेत की जोताई करवा रहे थे तभी पुलिस ने पहुंच कर बुजुर्ग किसान को जेल भेजने की धमकी दी। इससे आहत किसान राम नरायन मिश्र ने जिलाधिकारी व एसपी से कार्रवाई की गोहार लगाई है।