फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक सवार ठगों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

Wed, 25 Dec 2024 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। लखनऊ रोड पर गज्जूपुरवा के पास मंगलवार रात पुलिस व बाइक पर सवार ठगी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हाे गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं एक मौके से भाग निकला। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कौड़िया के छतौनी निवासी उर्मिला देवी ने तीन दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी। कहा था कि वह घर से अपनी बेटी के घर भंभुआ जा रही थी। तभी गोंडा बस स्टॉप पर दो लोग मिले। दोनों आपस में मारपीट करने लगे। इसी बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति ने झांसा देकर उसके जेवरात उतरवा लिए थे।

जांच में जुटी पुलिस को मंगलवार रात 8:30 बजे जानकारी मिली कि दो बाइकसवार बाबा ब्रह्मचारी स्थान के पास जेवरात के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे हैं। पुलिस जब पहुंची तो दोनों बाइक से भाग निकले। पुलिस ने पीछा करके गज्जूपुरवा के पास इन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


तभी ठगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पतिसा गांव के सुनील कश्यप के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि ठगी के मामले में वांछित को पकड़ा गया है। (संवाद)
विज्ञापन



शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें