फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 हजार की लूट की सूचना पर हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज के बालपुर बाजार में चौराहे पर दलित महिला से छह हजार रुपये लूट की सूचना पर पुलिस हलकान रही। मगर बाद में रुपये बाजार में एक ठेले पर रखे मिल गये। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के भुलभुललिया निवासी सुरजीत अपनी मां लहुरा देवी के साथ सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा बालपुर से शुक्रवार को रुपये निकालने आया था। यहां से उसने छह हजार रुपये निकाले। इसके बाद रुपयों को बाइक की डिक्की में रखने के बाद बालपुर तिराहे पर बाइक खड़ी करके खरीदारी करने चला गया।
सुरजीत की मां ने बताया कि उन्होंने चप्पल की सिलाई देने के लिए डिक्की से रुपये से भरा थैला निकाला। उसमें से कुछ रुपये निकालने के बाद थैला पास के ठेले पर रखकर भूल गयी। जब उन्होंने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो रुपयों वाला थैला एक ठेले पर रखा मिला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें