फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वीआईपी ड्यूटी में गई पुलिस, नहीं बंट सकी खाद

Wed, 15 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। बी-पैक्स त्रिलोकपुर पर बुधवार को खाद लेने पहुंचे सैकड़ों किसानों को घंटों इंतजार के बाद निराश लौटना पड़ा। सुबह आठ बजे से लाइन में लगे किसानों को दोपहर करीब 12 बजे समिति पर नोटिस चस्पा कर बताया गया कि पुलिस उपलब्ध न होने के कारण खाद का वितरण नहीं किया जाएगा। इसके बाद किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

खाद मिलने की उम्मीद में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान सुबह से ही समिति पहुंच गए थे, लेकिन समिति का ताला भी नहीं खुला। खानवापुर निवासी सनातन तिवारी ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली। इसी तरह बरसातीलाल, रामसुंदर, दिनेश वर्मा, राजमन शर्मा, सुरेश कुमार, कमला देवी, रामावती और रामजानकी सहित सैकड़ों किसानों को बिना खाद वापस लौटना पड़ा।
किसानों ने बताया कि खरीफ फसलों की बोआई का समय चल रहा है। ऐसे में खाद नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। यदि वितरण नहीं होना था तो इसकी सूचना पहले देनी चाहिए थी जिससे घंटों धूप में नहीं खड़ा होना पड़ता।
विज्ञापन

समिति के सचिव अशोक गुप्त ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो सका। बिना उसके खाद वितरण कराना संभव नहीं है। इसी कारण वितरण स्थगित किया गया और इसकी सूचना समिति परिसर में नोटिस चस्पा कर दे दी गई। पुलिस बल उपलब्ध होते ही खाद का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें