फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खोड़ारे हटे, नौ पुलिसकर्मी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष खोड़ारे को हटा दिया है। इसके साथ ही दो थानाध्यक्षों समेत नौ पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने छपिया के प्रभारी निरीक्षक रहे अटल बिहारी ठाकुर को प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे, प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे रहे श्याम बहादुर सिंह को अपराध शाखा व थानाध्यक्ष इटियाथोक रहे संजय सिंह तोमर को थानाध्यक्ष छपिया बनाया है।
विज्ञापन

एसपी ने इटियाथोक में थानाध्यक्ष की तैनाती तक पीआरओ बीएन सिंह को वहां का कार्यभार सौंपा है। इसी तरह निरीक्षक विद्यासागर वर्मा को अपराध शाखा से डीसीआबी, निरीक्षक विवेक सिंह यादव को प्रभारी डीसीआरबी से निरीक्षक अपराध एवम् टीआई नवाबगंज, निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह को निरीक्षक अपराध परसपुर से निरीक्षक यातायात, निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को निरीक्षक यातायात से पीआरओ एसपी, निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया को निरीक्षक अपराध एवम् टीआई नवाबगंज से अपराध शाखा व उपनिरीक्षक संजीव चौहान को थाना इटियाथोक से एसओजी में तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें