फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस ने 25 हजार के इनामिया का किया हाफ एनकाउंटर, छिनैती की वारदात में चल रहा था फरार

Tue, 31 Mar 2026 07:54 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में पुलिस ने 25 हजार के इनामिया का हाफ एनकाउंटर किया। इसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह छिनैती की वारदात में फरार चल रहा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एनकाउंटर में गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में मंगलवार की तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मुठभेड़ करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में नरायनपुर मांझा के पास हुई। यहां पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गिरफ्तार बदमाश की पहचान तरबगंज थाना क्षेत्र के ढेहवा करनीपुर निवासी अमित तिवारी उर्फ घुरले के रूप में हुई है। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और छिनैती के 22 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

छिनैती की घटना में चल रहा था फरार

पकड़ा गया बदमाश 19 फरवरी को हुई छिनैती की घटना में शामिल था। दरअसल, सोनहरा जियापुरवा निवासी अंकुश तिवारी अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पल्सर सवार बदमाशों ने उनकी मां के कान की झुमकी छीन ली थी। इससे वह घायल हो गई थीं।

मामले में 27 मार्च को विवेक पांडेय उर्फ विक्कू को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही फरार चल रहे अमित तिवारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब इसे भी पकड़ लिया गया है।

जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामिया बदमाश अमित तिवारी बाइक से आ रहा है। घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पकडा गया आरोपी शातिर अपराधी है। यह साथियों के साथ मिलकर महिलाओं के जेवरात छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके खिलाफ करनैलगंज, कोतवाली देहात और बस्ती जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें