फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी-बारिश से पोल-पेड़ और फसलें गिरीं

Wed, 21 Feb 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मंगलवार देररात करीब एक घंटे की आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई जगह विद्युत पोल टूटकर गिर गए। इससे 4.5 लाख आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप रही। गेंहू और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह खेतों में गिरी फसलें देखकर किसान परेशान नजर आए। बारिश के बाद कीचड़ व पेड़ों के गिरने से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

नवाबगंज सहयोगी के अनुसार, मंगलवार रात तेज आंधी से महंगूपुर, रघुनाथपुर, चौखड़िया और दत्तनगर समेत कई स्थानों पर पेड़ व डालियां टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गई। परसपुर सहयोगी के अनुसार, धनुही में पीतांबर पुरवा के पास गोंडा डेहरास से परसपुर बालपुर मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर आम का पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।
बेलसर सहयोगी के अनुसार, आंधी-बारिश से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। गेंहू व सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हाईटेंशन लाइन का पोल टूट कर गिरने से इलाके की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

इटियाथोक सहयोगी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र इटियाथोक से जुड़े खरगूपुर ईस्ट साउथ व बलरामपुर फीडर की लाइन देर रात आई आंधी व बूंदाबांदी से ब्रेकडाउन में चली गई। वजीरगंज सहयोगी के अनुसार, वजीरगंज, मोहनपुर व रघुराजनगर टिकरी उप केंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। शहर समेत जिले में कुल 4.5 लाख उपभोक्ता परेशान रहे। कई स्थानों पर देरशाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि युद्धस्तर पर मरम्मत का काम कराया जा रहा है।
नहीं मिली जनहानि की सूचना

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार तेज आंधी से कहीं कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर भुगतान कराया जाएगा।
फसल गिरने से 15 प्रतिशत तक हो सकता है नुकसान

जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ के अनुसार आंधी-बारिश से गेंहू की फसलों को नुकसान हुआ है। सरसों को भी नुकसान हो सकता है। इसका तो अंदाजा सर्वे के बाद ही लग पाएगा। लेकिन 15 प्रतिशत तक गेंहू की उपज में नुकसान होने की आशंका है।

बहाल कराई जा रही आपूर्ति के अनुसार
अधीक्षण अभियंता, पावर कारपोरेशन, आशीष सिन्हा के अनुसार तेज आंधी-तूफान से जिलेभर में बिजली प्रभावित होने की सूचना मिली है। सभी एसडीओ और एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें