मैजापुर-कचेहरी के बीच डाउन ट्रैक पर रविवार की शाम पॉइंट फेल हो जाने से करीब डेढ़ घंटे तक लखनऊ से गोंडा आने वाली सभी ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इस कारण कई ट्रेनें आउटर पर खड़ी रहीं।
रविवार की शाम छह बजे मैजापुर-कचेहरी रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे के डाउन ट्रैक पर ब्रेक प्वाइंट फेल हो गया। इसके चलते लखनऊ से गोंडा आ रही सभी ट्रेनों को जहां थी, वहीं रोक दिया गया।
गोरखपुर इंटरसिटी जरवल, बादशाहनगर गोरखपुर इंटरसिटी करनैलगंज, लखनऊ-बरौनी चौकाघाट, पोरबंदर एक्सप्रेस मैजापुर पर रोक दी गई। करीब डेढ़ घंटे बजे के बाद जब खराबी को दुरुस्त किया गया तब जाकर ट्रेन संचालन शुरू हो सका।
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र ने बताया कि मैजापुर-कचेहरी के बीच डाउन ट्रैक का ब्रेक प्वाइंट फेल हो गया था, इस कारण ट्रैक को ठीक करने के लिए ब्लॉक कर दिया गया था, अब ट्रेेनों का आवागमन शुरू हो गया है।