पीएमश्री विद्यालय हारीपुर में बच्चों को किताबें देतीं डीएम व सीडीओ और टियाथोक के प्राथमिक विद्
गोंडा। जिले के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में शनिवार को जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान का आयोजन कर हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने संयुक्त तौर पर किया। दोनों ही अतिथियों ने मौजूद छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित करने के साथ जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों तथा शत-प्रतिशत नामांकन कराने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति, शिक्षा के महत्व व सामाजिक जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डीएम ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए अभिभावकों से नियमित तौर पर संपर्क रखने और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। सीडीओ ने कहा कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र, बीएसए अमित कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, सुदीप पांडेय, राजेश सिंह, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय लालपुर, कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह, हलधरमऊ के कंपोजिट विद्यालय सोनहरा आदि स्थानों पर बच्चों व अभिभावकों की जागरूकता के लिए स्कूल चलो रैली भी निकाली गई।
पीएमश्री विद्यालय हारीपुर में बच्चों को किताबें देतीं डीएम व सीडीओ और टियाथोक के प्राथमिक विद्