फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का करें पालन

Thu, 26 Nov 2015 10:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को सेमरा कॉलोनी से यातायात जागरूकता रैली निकाली और लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने को आह्वान किया। रैली को नगर कोतवाल अभयप्रताप मल्ल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


सेमरा कॉलोनी में पुल के निकट सरस्वती शिशु मंदिर सहित छह विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और इसके बाद रैली निकाली।

छात्र-छात्राओं से नगर कोतवाल अभय प्रताप मल्ल, एसआई रमाशंकर यादव ने बढ़ती दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प दिलाया।

छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान यातायात नियमों के नारे लगाते हुए इसका पालन करने का आह्वान लोगों से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें