नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय के खेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शानदार आगाज हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह रहे। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सांसद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करता है। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान खिलाड़ियों के उत्साह व दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खो-खो व कबड्डी स्पर्धाएं भी होंगी, जिसमें नवाबगंज और वजीरगंज ब्लॉक के हजारों छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह, बाबूलाल शास्त्री, कमल सिंह, सुनील सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।
इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर जूनियर बालिका (नवाबगंज) में कोमल यादव प्रथम, संध्या द्वितीय व नीलम यादव तृतीय रहीं। 200 मीटर सीनियर बालिका (नवाबगंज) में आरती प्रथम, सुनीता यादव द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। 200 मीटर जूनियर बालिका (वजीरगंज) में अल्पना प्रथम, शालिनी द्वितीय और जाह्नवी सिंह तृतीय रहीं। 400 मीटर जूनियर बालक (वजीरगंज) में सचिन प्रथम, गौतम निषाद द्वितीय और विनीत रस्तोगी तृतीय रहे। 1600 मीटर सीनियर बालक में अरविंद यादव प्रथम, संजय निषाद द्वितीय और रंजीत यादव तृतीय रहे। 1600 मीटर जूनियर बालक (नवाबगंज) में अंग्रेज यादव प्रथम, दीपक यादव द्वितीय और अखिलेश यादव तृतीय रहे। 1600 मीटर जूनियर बालक (वजीरगंज) में विशाल मौर्य प्रथम, धीरेंद्र सिंह द्वितीय और संदीप मौर्य तृतीय रहे। 400 मीटर जूनियर बालक (नवाबगंज) में नीरज प्रथम, अजीत द्वितीय और धर्मपाल तृतीय रहे।