फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कबड्डी व रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 27 Sep 2025 07:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नंदिनी नगर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन शुक्रवार को नवाबगंज और वजीरगंज ब्लॉक के बालक-बालिकाओं के बीच कबड्डी और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं हुईं। खेल का शुभारंभ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सांसद करण भूषण सिंह ने पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। सांसद खेल स्पर्धा का उद्देश्य गांव-गांव की उभरती प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ बीएल सिंह, रामकृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।



नंदिनी नगर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

नवाबगंज ब्लॉक की जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में नंदिनी नगर की सोनी की टीम ने चंदापुर की विद्योतमा की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। वजीरगंज ब्लॉक के जूनियर बालक वर्ग में शक्ति सिंह की टीम ने अभिनंदन सिंह की टीम को पराजित किया। नवाबगंज ब्लॉक की सीनियर बालिका वर्ग में नसरीन की टीम (नंदिनी नगर) ने नेहा की टीम (गोनार्द) को पराजित कर खिताब जीता। वजीरगंज ब्लॉक की जूनियर बालिका प्रतियोगिता में डीएवी की टीम ने बुद्धा की टीम को हराया। सीनियर बालक वर्ग में आनंद दूबे की टीम ने इंद्रापुरम के सत्यम बरनवाल की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




रस्साकसी में भी नंदिनी नगर चैंपियन

रस्साकसी प्रतियोगिता में भी नंदिनी नगर की टीम ने नंदिनी नगर हॉस्टल की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। वजीरगंज ब्लॉक के शिवा सिंह तथा दर्जीकुंआ के दिव्यांशु सिंह की टीम के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें दर्जीकुंआ की दिव्यांशु की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें