फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
तलेसरा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते इगलास विधायक। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
तलेसरा इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के बैनर तले ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान गजेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिप्रा सिंह ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में विजेता :
प्रतियोगिता में बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में दीपक शेखूपुर प्रथम, विकास शेखूपुर द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में कपिल चौधरी तलेसरा ने प्रथम और विकास तलेसरा ने द्वितीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में दिनेश शेखूपुर प्रथम, प्रशांत तारापुर द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में रूपेश कुमार दमगढी ने प्रथम व रोहित गिडौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में शिवम डिगसारी प्रथम व सूरज हिरनोटी द्वितीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ शैलेन्द्र कुमार तलेसरा ने प्रथम व लोकेश चौधरी ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया।
भाला फेंक में भोला सिंह डेटा जलालपुर ने प्रथम स्थान पाया, वहीं पुनीत डेटा जलालपुर को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। गोला फेंक में सचिन तलेसरा प्रथम व अभिषेक शर्मा ढांटौली द्वितीय स्थान पर रहे। तस्तरी फेंक में भी सचिन तलेसरा ने बाजी मारी। अभिषेक शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में कपिल चौधरी तलेसरा प्रथम, कपिल ढांटौली द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में शेखर मजूपुर ने प्रथम स्थान और रोबिन तलेसरा ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के विजेता :
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आयुषी हिरनोटी प्रथम, चंचल डिगसारी द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में आयुषी हिरनोटी ने प्रथम व प्रीति डिगसारी ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। 400 मीटर दौड़ में प्रीति डिगसारी ने अनुष्का पाइंदापुर को पीछे छोड़ दिया। 800 मीटर दौड़ में रंजन कुमारी पाइंदापुर प्रथम, अंजली पाइन्दापुर ने द्वितीय स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में पूनम गिडौरा के सामने कोई उम्मीदवार नहीं उतरा। 3000 मीटर दौड़ में रंजन कुमारी पाइन्दापुर ने प्रथम व अंजली पाइन्दापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की लंबी कूद में चचंल डिगसारी प्रथम, प्रीति डिगसारी ने द्वितीय स्थान पाया। गोला फेंक, भाला फेंक व तस्तरी फेंक प्रतियोगिता में भूमिका चौधरी छोटी बल्लम की दावेदारी के सामने कोई उम्मीदवार नहीं मिला। देर शाम तक कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता जारी रही। कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य डालेश कुमार कांकरान, वीरेन्द्र सिंह, जगवीर सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिप्रा सिंह, पीआरडी महेश कुमार, सोनू कुमार, कपिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें