फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा के खिलाड़ी की चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में डूबने से मौत

Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवीन की फाइल फोटो, बिलखता भाई व घर में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने चित्रकूट गए गोंडा के 17 वर्षीय खिलाड़ी नवीन तिवारी के मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बुधवार को खेल के बाद वह साथियों के साथ सतना (मध्य प्रदेश) के चित्रकूट स्थित आरोग्यधाम घाट पर नहाने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव नदी से निकलवाया। इसके बाद शव जानकीकुंड अस्पताल में रखवाया गया। नया गांव थाने की पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन सतना पहुंचे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ठड़क्की पट्टी के रामापुरवा निवासी नवीन शहर के एम्स इंटरनेशनल स्कूल में नौवीं के छात्र थे। उन्हें बचपन से ही हैंडबॉल खेलने का शौक था। वह जिला स्तर की कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वह कोच अभय और 11 खिलाड़ियों के साथ चित्रकूट गए थे। नवीन बुधवार को खेलने के बाद मंदाकिनी नदी में नहाने पहुंचे, जहां डूबने से मौत हो गई।
नवीन के पिता विनोद तिवारी की वर्ष 2015 में मौत हो गई थी। परिवार में मां अनीता देवी और बड़े भाई हिमांशु हैं। बेटे की मौत की खबर से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मौजूद चचेरे भाई रितेश ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि नवीन अब उनके बीच नहीं हैं। परिजनों के मुताबिक, नवीन पढ़ाई और खेल दोनों में रुचि रखते थे। वह मिलनसार स्वभाव के थे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि जिले ने एक होनहार खिलाड़ी खो दिया है। बृहस्पतिवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों ने मौन रखकर शोक जताया। गांव निवासी शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संरक्षक शिवकुमार शुक्ल ने बताया कि परिजन शव लेकर सतना से निकल चुके हैं।

कोच से दो किमी दूर ठहराए गए थे खिलाड़ी
चित्रकूट में प्रतियोगिता के लिए कोच अभय के साथ 12 खिलाड़ी गए थे। कोच को स्टेडियम में ठहराया गया था, जबकि खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था करीब दो किलोमीटर दूर एक गेस्ट हाउस में की गई थी। बुधवार दोपहर सुरक्षाकर्मियों को मैच में जाने की जानकारी देकर चार खिलाड़ी गेस्ट हाउस से निकले थे। इसके बाद वे मध्यप्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र स्थित आरोग्यधाम घाट पहुंच गए। बुधवार शाम हादसे के बाद कोच और अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई।

नवीन की फाइल फोटो, बिलखता भाई व घर में पसरा सन्नाटा। संवाद

नवीन की फाइल फोटो, बिलखता भाई व घर में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें