फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह परास ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की छात्रा नंदनी भारती एवं करिश्मा शुक्ला ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि वृक्ष धरा की अमूल्य निधि है। ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड सहित अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं, जिससे वायु शुद्ध होती है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय कहा कि वृक्षारोपण कितना पुनीत कार्य है। खंड विकास अधिकारी सदानंद चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य देवकली प्रसाद पांडेय, राम नाथ पांडेय, लियाकत अली ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विद्यालय के स्काउट और गाइड तथा एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों के सम्मान में कलर पार्टी तथा मार्चपास्ट कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता मजहर उल हक अंसारी ने किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनसीसी कैडेट्स प्रशांत मिश्रा, निधि शुक्ला, शुभांगी मिश्रा, अंशुमान मिश्रा तथा स्काउट एवं गाइड अवनीश तिवारी, विकास गौतम, अमित गौतम को जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के क्रीड़ा परिसर में अतिथियों ने फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें