गोंडा। लखनऊ एनिमल सेव के सहयोग से नेचर क्लब, गोंडा की ओर से ब्लॉसम एकेडमी स्कूल में बुधवार को पौध आधारित जीवन के फायदों पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ता अभिषेक दुबे ने धरती पर जलवायु परिवर्तन, प्रजातियों के विलुप्तीकरण, प्रदूषण जैसी समस्याओं से लड़ने व जनमानस को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विकास राय चंदानी ने अधिकाधिक फलों के वृक्ष, सब्जियां, दालें आदि उगाकर पशु उत्पादों को हटाने की बात कही।
शिक्षक ललित मिश्र ने छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए पशु उत्पादों के स्थान पर पौध-आधारित भोजन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मोहित महंत ने इच्छुक व्यक्तियों से फालसे का पौधा नि:शुल्क प्राप्त करने की पेशकश की। इस मौके पर जितेंद्र, अविनाश, कृष्ण नारायण, आयुष, हरीश आदि उपस्थित रहे। संवाद