वजीरगंज (गोंडा)। वजीरगंज पुलिस ने मंगलवार को तरबगंज के विरजा पांडेयपुरवा निवासी शीतला प्रसाद विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर तमंचे के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। इंस्पेक्टर संतोष मिश्र ने बताया कि आरोपी वर्ष 1991-92 में तमंचा बनाने के आरोप में जेल भेजा चुका है। शीतला प्रसाद वजीरगंज इलाके में तमंचा बेचने पहुंचा था। तभी पुलिस टीम ने महराजगंज बाजार से उसे तमंचा के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि वह अपने घर में ही तमंचा बनाने का कारखाना चलाता है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर सात अदद अर्धनिर्मित देशी तमंचे, उपकरण व अन्य सामान बरामद किया है। (संवाद)