गोंडा। शहर में स्टेशन रोड पर जीजीआईसी के सामने नाला खोदाई के दौरान शुक्रवार सुबह नगर पालिका की पाइप लाइन कट गई, जिससे जलापूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पालिका कर्मियों ने पहुंचकर पाइपलाइन को दुरुस्त कराया।
सुबह करीब 11 बजे कटी पाइप लाइन को शाम पांच बजे दुरुस्त कराया जा सका। इसके बाद दोबारा जलापूर्ति शुरू की जा सकी। अवर अभियंता जलकल रितेश कुशवाहा ने बताया कि पाइप लाइन को सही कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।