फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: थार से टकराने के बाद पलटी पिकअप, पांच घायल

Mon, 08 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। गोंडा-बेलसर मार्ग पर यूनीक स्कूल चांदपुर के पास रविवार रात थार से टकराने के बाद पिकअप बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठी एक बालिका व दो महिलाओं कुचलते हुए पलट गई। स्थानीय लोगों ने पिकअप का शीशा तोड़कर चालक और एक अन्य को बाहर निकाला। रगड़गंज चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय के अनुसार, घायलों में छोटकऊ (26) निवासी परसदा, रमेश (30) निवासी सालपुर और घर के सामने बैठीं निधि (11), प्रियंका (25) व मिथिलेश (50) शामिल हैं। थार का एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग सुरक्षित रहे। तरबगंज कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को सीएचसी बेलसर भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें