फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जा रही पिकअप पलटी, एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ हाइवे मार्ग स्थित चौरी चौराहा के निकट सीतापुर जनपद आँख अस्पताल जा रही एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें करीब तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना के मोता जोत गांव निवासी आज्ञा राम (62) पुत्र शोभा राम, मतऊ (40) पुत्र हौसिला, राम सुरेश (32) पुत्र शांति और उसकी पत्नी अनीता, नंदकिशोर पुत्र हौसिला प्रसाद और उसकी पत्नी निन्दावती सहित करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
मोता जोत गांव की अनीता ने बताया कि गांव के लोग जिनको आंख में दिक्कत थी। गांव के करीब एक दर्जन से अधिक लोग पिकअप बुक कराकर सीतापुर जनपद में स्थित आंख अस्पताल जा रहे थे। सोमवार की सुबह लखनऊ हाइवे मार्ग पर पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल लोगों को एंबुलेंस और कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें