फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 62 अभ्यर्थियों का हुआ शारीरिक मानक परीक्षण

Mon, 15 Jun 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया में निरीक्षण कर जानकारी लेते एसपी विनीत जायसवाल। स्रो
विज्ञापन
गोंडा। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के तहत सोमवार को पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) शुरू हुआ। पहले दिन 67 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से 62 उपस्थित हुए। पांच अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों के प्रवेशद्वार, बायोमीट्रिक केंद्र, होल्डिंग एरिया और डीवी/पीएसटी स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को कुल 134 अभ्यर्थियों (15 महिला एवं 119 पुरुष) का अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए निगरानी टीमों को भी सक्रिय किया गया है। वहीं, अभ्यर्थियों की आपत्तियों के निस्तारण के लिए नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें