फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीएम-सीएम के फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Wed, 08 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इसमें दुबई में रह रहे मनकापुर के रमजान अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष व भाजपा झिलाही मंडल के मंत्री आनंद सिंह ने मनकापुर कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि दुबई में रह रहे ग्राम पटीठ ओलीपुरवा निवासी रमजान अंसारी ने संवैधानिक पदों पर आसानी दो नेताओं के फोटो संपादित करके आपत्तिजनक बनाए हैं। उसने सरकार व इन नेताओं की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इससे आम जनमानस में आक्रोश है।

कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि आनंद सिंह की तहरीर पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी बता रही है कि पोस्ट विदेश से की गई लगती है। जांच में संबंधित डिजिटल साक्ष्य का भी परीक्षण किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें