गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मध्यकालीन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अमन चंद्रा के निर्देशन में शोध कर रहीं विजय राज लक्ष्मी को पीएचडी की उपाधि मिली है। बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में बहराइच जनपद में शिक्षा के विकास का इतिहास विषय पर उन्होंने शोध किया है। विजयराज लक्ष्मी डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान डॉ. दिलीप शुक्ल की पत्नी हैं। अपने घर परिवार और बच्चों की परवरिश करते हुए यह शोध कार्य पूरा करके उन्होंने अन्य कामकाजी स्त्रियों एवं गृहणियों को अकादमिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया है ।