फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धरने पर बैठे फार्मासिस्ट

Fri, 20 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ही विभाग के लिपिकों व अधिकारियों पर वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। डीपीए अध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी की अगुवाई में 24 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सालिकराम त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सेवारत व सेवानिवृत कर्मियों से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर पांच से दस प्रतिशत रिश्वत लेकर ही बिल का भुगतान कराया जाता है। सीएमओ के नाम पर बाबू वसूली करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भारती ने एससीपीजीआई से उपचार कराया है। बिल जमा करने पर पांच प्रतिशत की मांग की गई है। आरोप है कि प्रत्येक पीएचसी पर दो लाख 65 हजार रुपये दवाओं को लाने ले जाने व अन्य मद में जाता है, जिसका भुगतान सिर्फ कागजों में होता है। इसके अलावा उन्होंने वेतनमान बढ़ाए जाने, भत्ता बढ़ाए जाने, फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मेसी अधिकारी किए जाने सहित 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा को सौंपा। सीएमओ ने भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार बताते हुए शासन से संबंधित मांग पत्र को अग्रसित करने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें