फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फार्मासिस्ट ने किया इलाज, जांच की सुविधा का रहा अभाव

विज्ञापन
मसकनवा पीएचसी में इलाज करते डॉ. पवन पटवा। - संवाद 
विज्ञापन
परसपुर/मसकनवा/जयप्रभाग्राम। रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला आयोजित हुआ। पीएचसी भौरीगंज में फार्मासिस्ट अनूप कुमार सिंह ने मरीजों का इलाज किया। हालांकि, वहां जांच की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन

अनूप कुमार सिंह ने दोपहर 1.26 बजे तक पांच मरीजों को बाह्य रोगी विभाग में देखा। इनमें डायरिया, बुखार, सर्दी, जुकाम और संक्रमण के मरीज शामिल थे। वार्ड बॉय दीनानाथ और एएनएम नीता देवी ने बताया कि पीएचसी पर प्रयोगशाला तकनीशियन की नियुक्ति भी नहीं है। गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। सीएचसी अधीक्षक लवकेश शुक्ल ने बताया कि मुकेश गुप्ता की ड्यूटी ब्लॉक स्वास्थ्य मेला में थी। पीएचसी मसकनवा में आयुष चिकित्सक पवन पटवा ने 70 मरीजों का उपचार किया। मेले में पेट दर्द, बुखार, मधुमेह और रक्तचाप के मरीजों का इलाज हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर में 14 मरीजों की जांच की गई। वहां तीन किशोरियों को एचपीवी टीका भी लगाया गया। जवाहर लाल रस्तोगी ने बताया कि बुखार, खांसी और आंखों के संक्रमण के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें