फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोर्ट की फाइलें गायब करने में फंसे पेशकार, केस

Tue, 17 Sep 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तहसीलदार तरबगंज न्यायालय के पेशकार राजस्व वाद की फाइलें गायब करने में फंस गए हैं। पेशकार पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ ही महत्वपूर्ण फाइलों को गायब करने और चार्ज न देने के आरोप में डीएम के आदेश पर तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा ने न्यायालय के पेशकार अजय कुमार के खिलाफ थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पेशकार का तबादला होने के बावजूद उसने चार्ज दिया नहीं दिया। बताया कि तहसीलदार की कोर्ट पर ताला जड़कर व फोन स्विच ऑफ करके आये दिन बिना सूचना के आरोपी पेशकार नदारद रहता था। कई बार मौखिक व अन्य माध्यमों से सूचना देने के बावजूद न उसने चार्ज दिया और न ही महत्वपूर्ण फाइलें ही उपलब्ध कराईं। प्रभारी तहसीलदार ने अंदेशा जताते हुए तहरीर में बताया कि महत्वपूर्ण फाइलें गायब कर ली गई हैं, यही कारण है कि पेशकार चार्ज हस्तांतरित नहीं कर रहा है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि प्रभारी तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी पेशकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है व विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें