फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

Sun, 07 Feb 2016 11:45 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरमती पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज खरदौरी श्रीदत्तगंज में शनिवार शाम वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। एकल व समूह नृत्य के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों की भी जमकर सराहना हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी होती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए।

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से किया। छात्रा रमा ने प्रेम रतन धन पायो... व लकी मोदनवाल ने म्यूजिक बजेगा लाउड, तो राधा नाचेगी... एकल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


रंगीला मारो डोलना... और गुनगुना रे...  सहित अन्य समूह गीत व नृत्य की दर्शकों ने खूब सराहना की। पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां, मजदूर की बेटी और पंचायत चुनाव जैसे नाटकों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

एकल नृत्य में संदीप पाठक को सोड़ी, सोड़ी राधा तेरी, अहाना कौशल की दीवानी मस्तानी तथा बबिता के गो-गो गोविंदा को भी सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार वर्मा ने किया।

विशिष्ट अतिथि प्राचार्य एमएलके पीजी कॉलेज डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसएन त्रिपाठी ने की। प्रबंधक जेपी पांडेय व प्रधानाचार्य संतोष तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान एमएलके महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. आरके सिंह, एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा के प्रधानाचार्य विनय मोहन तिवारी, लक्ष्मी नरायन, रमेश कुमार, अमरमणि सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें