पूंजीपतियों को छूट व गरीबों से लूट करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को वामपंथी दलों ने कचहरी परिसर में धरना दिया। पुलिसिया उत्पीड़न, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को खत्म करने की मांग का छह सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में सोमवार को सीपीआई, सीपीएम, सीपीआईएम सहित के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार पर पूंजीपतियों को छूट व गरीबों से लूट कराने सहित अन्य विभिन्न आरोप लगाते हुए धरना दिया। धरने की अध्यक्षता करते हुए कामरेट सत्यनरायन त्रिपाठी ने कहा कि देश के अंदर पढ़े कई करोड़ बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं लेकिन इनके लिए न तो प्रदेश सरकार कुछ कर रही है ओर न ही केंद्र सरकार।
का. दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि धानेपुर में दलित की पिटाई कर हत्या कर दी जाती है फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सत्य के विपरीत तैैयार करा दी जाती है। धरने को राजीव सिंह, राम सुमिरन, सुरेंद्र राम, रघुनाथ, जमाल खां, राजेंद्र श्रीवास्तव, सीताराम वर्मा आदि ने भी अपनी बात रखते हुए भ्रष्टाचार व महंगाई से पीड़ित आम आदमी के दर्द को उठाया। अंत में मांगों से सबंधित छह सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल को सौंपा।