गोंडा। ग्राम चौपाल 3.0 आगाज आगामी तीन जून को होगा। इसके तहत 40 गांवों के लोग सीधे जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मुखातिब होंगे। वह अपनी और गांव की समस्या बताएंगे। जिसका डीएम निस्तारण कराएंगी। ग्राम चौपाल का आयोजन पहले भी हो चुका है। इसमें शिकायतों के निस्तारण से लोगों को काफी लाभ मिला था।
वर्ष 2023 में शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों के स्थलीय निस्तारण के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ग्राम चौपाल की शुरुआत की थी। इस अभिनव पहल के अंतर्गत जिलाधिकारी स्वयं दूरदराज के गांवों में जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करती रहीं और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराती रहीं। यह पहल प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बन गई। इस सफलता की निरंतरता को बनाए रखते हुए वर्ष 2024 में ग्राम चौपाल 2.0 प्रारंभ की गई। अब वर्ष 2025 में ग्राम चौपाल 3.0 को और अधिक प्रभावशाली रूप देते हुए ऐसे ग्रामों का चयन किया गया है, जहां से आईजीआरएस पोर्टल, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस तथा जनता दर्शन के माध्यम से बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
ग्राम चौपाल 3.0 के अंतर्गत इन विशेष शिविरों में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहकर जन समस्याओं का स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण करते हुए समाधान सुनिश्चित करेंगी। ग्रामसभा की भूमि पर अतिक्रमण, जल जीवन मिशन के कार्य, नामांकन, टीकाकरण, सार्वजनिक परिसंपत्तियों की स्थिति, लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदनों की स्वीकृति जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीणों को पूर्व में सूचना देने के निर्देश एसडीएम व बीडीओ को दिए गए हैं।
तहसीलवार ग्राम चौपाल की तिथियां
सदर तहसील, 03 जून
ग्राम: पथवलिया, पिपरा पदुम, उमरा, पुरैनिया, दत्तनगर विशेन
06 जून
ग्राम: बेसहूपुर, भरथौली, धानेपुर, जानकीनगर, पारासराय
करनैलगंज तहसील, 10 जून
ग्राम: पूरे अजब, बहुवन मदार माझा, नन्दौर, खरगूपुर, डेहरास
13 जून
ग्राम: करनैलगंज शहर, सकरौरा, पहाड़ापुर, तिलका, बनगांव
तरबगंज तहसील, 17 जून
ग्राम: डिडिसिया, बेलसर, पकवानगांव, सोनौली मोहम्मदपुर, बकियापुर
20 जून
ग्राम: चन्दापुर, बन्धवा, रामापुर, तुलसीपुर माझा, सिंगहा चंदा
मनकापुर तहसील, 24 जून
ग्राम: हरना टायर, भिटौरा, मनकापुर, वैरीपुर रामनाथ, घुसवा खास, चौबेपुर
27 जून
ग्राम: कूकनगर ग्रन्ट, केशवनगर ग्रंट पूर्वी, बेलहरी खुर्द, तालागंज ग्रंट