गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को जिले के 2,686 बूथों पर लोगों को सामूहिक रूप से दिखाया गया। पीएम ने प्राकृतिक आपदाओं से लेकर विभिन्न पहलुओं पर बात की। इससे हर वर्ग को कुछ न कुछ सीखने को मिला। जानकीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जिला मंत्री विनय शर्मा, थानेदार मिश्र, मनीष द्विवेदी, टोनी शुक्ल आदि ने कार्यक्रम का प्रसारण सुना। परसपुर के कड़रू में करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। विधायक ने कहा कि पीएम की अपील के बाद लोग अपने देश में बने उत्पादों का उपयोग व सेवन करने की आदत डालें। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की विश्व में स्वीकृति पर जोर दिया गया। (संवाद)