गोंडा। परसपुर में डेहरास के जसकरन पुरवा में तेंदुए की शक्ल का जानवर व उसके दो शावकों को देखकर लोग सहमे रहे। लेकिन सोमवार को वन विभाग की टीम के कांबिंग के दौरान वह फिशिंग कैट निकली।
डिप्टी रेंजर रामचंदर सिंह व फाॅरेस्टर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम जसकरन पुरवा डेहरास में तेंदुए जैसे जानवर मिलने की सूचना थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ल व ग्रामीणों ने दी थी। डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला के निर्देश पर रविवार की रात को वन विभाग की 10 सदस्यीय सुरक्षा टीम ने ग्रामीणों से मिलकर उनसे जानकारी हासिल की और बताए गए स्थान पर टीम ने कांबिंग की। फाॅरेस्टर ने बताया कि तेंदुआ जैसे दिखने वाला जानवर फिशिंग कैट है। इससे लोगों को कोई विशेष खतरा व नुकसान नहीं होता है।