फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टूटा प्लेटफार्म देख पीसीएमई जताई नाराजगी

Wed, 18 Oct 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा/मनकापुर। टूटे-फूटे प्लेटफार्म देखकर बुधवार को प्रिंसिपल सीएमई का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसको लेकर उन्होेंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल इंटरसिटी ट्रेन से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से सीधे रेलवे यार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। टूटे प्लेटफार्म से नाराज उन्होंने कार्य निरीक्षक व चीफ यार्ड मास्टर को फटकार लगाई। उन्होंने प्लेटफार्म न बनने का कारण पूछा तो कार्य निरीक्षक ने बताया कि लाइन ब्लॉक न मिलने के कारण कार्य में देरी हो रही है। चीफ यार्ड मास्टर ने कहा कि हमें ब्लॉक दिलवा दीजिए तो कार्य हो जाएगा। चीफ यार्ड मास्टर ने गोरखपुर मुख्यालय से ब्लॉक दिलाने को कहा तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
इसके बाद उन्होंने रूटिंग ओवरहालिंग डिपो (आरओएच ) व कोचिंग दफ्तर का निरीक्षण किया। रेलवे उपकरणों में खराब होने वाले सामानों को वारंटी पीरियड के अंदर बदलने की जांच पर सब सही मिला। आरओएच डिपो निरीक्षण से संतुष्ट होकर उन्होंने 15,000 हजार रुपये बतौर इनाम भी दिया। इसके बाद वे मनकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए। जहां प्लेटफार्म नंबर तीन के रेल ट्रैक व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें