फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक ही दिन में जांच, इलाज व दवा मिलने से मरीज खुश

Tue, 04 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए मरीज व तीमारदार। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। छपिया के रामकुमार मंगलवार को अपने बेटे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बेटे को एक सप्ताह से बुखार है। चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच के लिए सैंपल दिया। दो बजे रिपोर्ट मिल गई। डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाई और दवा भी मिल गई। रामकुमार ने कहा कि ओपीडी का समय बढ़ने से एक ही दिन में डॉक्टर को दिखाकर जांच कराने और दवा मिलने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय बढ़ने से सबसे ज्यादा राहत दूरदराज से आने वाले मरीजों को मिली है। मंगलवार को शाम चार बजे तक ओपीडी संचालित हुई। पर्चा काउंटर पर भी दोपहर तक भीड़ लगी रही। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय पहले सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक था। इसी बीच में मरीजों को जांच और इलाज कराना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से मरीजों में खुशी देखने को मिली। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नए शेड्यूल से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा डॉक्टरों के पास भी इलाज करने के लिए पर्याप्त समय रहेगा। दूसरी तरफ, ओपीडी का समय बढ़ने के बारे में अभी अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं हो पाई है। इसके चलते मंगलवार को दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ अधिक रही। दो बजे के बाद भीड़ काफी कम हो गई।


एक दिन में जांच व इलाज की सुविधा
हथियागढ़ निवासी सिराज ने कहा कि उन्हें अब बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समय तथा पैसे की बचत होगी। इससे पहले इलाज व जांच कराने में दो-तीन दिन लग जाते थे। ओपीडी का समय बढ़ने से जांच और इलाज कराना आसान हो गया है। करनैलगंज से शिवनरेश ने बताया कि लगातार बुखार आ रहा है। स्थानीय स्तर पर चिकित्सक से एक सप्ताह तक इलाज कराया। आराम नहीं मिला तो मेडिकल कॉलेज आए थे। 12 बजे डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने जांच लिख दी। क्षेत्रीय निदान केंद्र में जांच करा ली। एक घंटे में रिपोर्ट मिल गई। डॉक्टर चार बजे तक बैठने लगे, इस वजह से उन्हें रिपोर्ट दिखाकर दवा भी ले ली।
विज्ञापन



मरीजों को मिलेगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज में रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को शाम चार बजे तक ओपीडी करने के निर्देश दिए हैं। सुदूर क्षेत्रों के लोगों के लिए यह व्यवस्था बेहतर है। इसके लिए प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें