फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 42 डिग्री गर्मी में मरीज बेहाल, हाथ के पंखे का सहारा

Wed, 20 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी और 42 डिग्री के रिकॉर्ड तापमान के बीच जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आ रहे मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दवाइयां तो मिल रही हैं, लेकिन गर्मी से राहत देने के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कहीं पंखों की रफ्तार बेहद धीमी है, तो कहीं वे पूरी तरह बंद पड़े हैं। उमस और भारी भीड़ के कारण बेहाल मरीज हाथ वाले पंखे से हवा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हाल ही में कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन बुधवार को अस्पताल की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आई। पर्चा काउंटर से लेकर वार्डों तक मरीज गर्मी से बेहाल दिखे। पेश है समरपाल यादव की ग्राउंड रिपोर्ट।


सीन 1: कतारों ने बढ़ाई मुसीबत (सुबह 11:30 बजे)
मेडिकल कॉलेज के परचा काउंटर और दवा वितरण केंद्र के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लाइनें लगी थीं। तेज धूप और उमस के बीच लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। परिसर में लगे कुछ पंखे चल तो रहे थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण उनकी हवा बेअसर थी। लाइन में खड़े शिवकुमार ने बताया कि तेज धूप की तपिश अंदर तक महसूस हो रही है। यहां रोज सैकड़ों मरीज आते हैं, अगर प्रशासन कूलर लगवा दे तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सीन 2: बाजार से हाथ का पंखा खरीदने की मजबूरी (सुबह 11:40 बजे)

मेडिकल कॉलेज की गैलरी में एक बुजुर्ग मरीज के परिजन हाथ से पंखा झलते नजर आए। उन्होंने बताया कि गैलरी की छत पर लगे पंखे चल तो रहे हैं, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण हवा नीचे तक नहीं आ रही है। मजबूरी में बाजार से हाथ वाला पंखा खरीदना पड़ा। परिजनों का कहना था कि इतनी भीषण गर्मी है कि बिना हवा के एक पल बैठना मुश्किल है। छोटे बच्चों और बुजुर्ग मरीजों की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

सीन 3: वार्ड में पंखा खराब, शौचालयों में गंदगी (सुबह 11:50 बजे)
सर्जिकल वार्ड का एक पंखा पूरी तरह बंद मिला। मरीजों ने बताया कि कई बार बटन दबाने पर भी पंखा नहीं चला। अस्पताल कर्मियों को जब इसकी शिकायत की गई, तो उन्होंने कहा कि पंखा अभी हाल ही में सुधरा था, शायद फिर खराब हो गया होगा। सालपुर पाठक निवासी मरीज सत्य नारायण दूबे ने कहा, अस्पताल की व्यवस्थाएं बहुत खराब हैं। वार्ड में पंखा तक नहीं चल रहा, ऊपर से शौचालयों में गंदगी भरी है और सफाई का कोई नामोनिशान नहीं है।



पंखों की मरम्मत कराई गई है: सीएमएस
अस्पताल के सभी पंखों को ठीक कराया गया है और कई मुख्य जगहों पर कूलर भी लगवाए गए हैं। चूंकि गर्मी बहुत ज्यादा है, इसलिए कहीं-कहीं तकनीकी खराबी आ सकती है। फिर भी, हमारी टीम मरीजों को हर संभव राहत देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल तिवारी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें