फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रहस्यमयी ढंग से मेडिकल कॉलेज से गायब हुआ मरीज, परिजन हलकान; उदासीन बना अस्पताल प्रशासन और पुलिस

Sat, 30 May 2026 03:39 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में मेडिकल कॉलेज से एक मरीज रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर उदासीनता का आरोप है। आगे पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
घरवालों ने बताई पूरी घटना। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया एक मरीज अचानक लापता हो गया। खबर मिली तो परिजन बेहाल हो उठे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन




सहादुल्लाहनगर क्षेत्र के मदनपुर निवासी वशीम खान ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके चचेरे भाई वाशिद खान की तबीयत गंभीर होने पर शुक्रवार शाम करीब 7:20 बजे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। इमरजेंसी में भर्ती करने के लगभग एक घंटे बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वशीम खान के अनुसार, रेफर किए जाने के बाद वह इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंस की व्यवस्था देखने गए थे। जब वापस लौटे तो मरीज अपनी जगह पर नहीं था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी।

परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। मरीज की रिश्तेदार रुबी बेगम ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग के बावजूद सहयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि मरीज को लखनऊ रेफर किया गया था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत करा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मरीज की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें