झंझरी। बिहार के सीवान जिले के थाना गोथनी के सेलउर गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उनके पिता रामनाथ (50) लुधियाना में कारोबार करते थे। शनिवार देर शाम वह आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से गांव आ रहे थे। बाराबंकी और गोंडा के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी कोतवाल दिनेश पांडेय ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड व डायरी मिली थी। जिससे पहचान करके परिजनों को सूचना दी गई। (संवाद)