फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बहू से विवाद में सास ने लगाया फंदा

Mon, 13 Apr 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/उमरी बेगमगंज। सिसई के बढ़ई पुरवा निवासी कृष्णा देवी (60) ने बहू से विवाद होने पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के छोटे बेटे श्रीकृष्ण ने बताया वह मेठिया मोड़ पर ढाबे में काम करते हैं। घर से तीन बाल्टी गायब हो गई थीं। इसी को लेकर पत्नी कंचन और मां के बीच तीन दिन से झगड़ा हो रहा था। शाम को जब वह ढाबे से लौटते थे तो दोनों को समझाते थे। मगर झगड़ा बंद नहीं हुआ। इसी से आहत होकर मां ने रविवार दोपहर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में वृद्धा ने फांसी लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें