फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ट्रेन का ठहराव न होने से यात्री निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने एक अक्तूबर से ट्रेनों के संचालन की नई समय सारिणी लागू कर दी है। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अंतर्गत गोंडा रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे यात्रियों को राहत तो मिली है मगर किसी नई ट्रेन का ठहराव न होने के कारण लोग निराश भी हैं।
विज्ञापन

रेलवे हर वर्ष अक्तूबर व नवंबर माह में ट्रेनों के संचालन की नई समय सारणी लागू करता है। जिसमें कई ट्रेनों के पूर्व के समय में बदलाव किया जाता है। साथ ही कई ट्रेनों के नए स्टेशनों पर ठहराव की अनुमति मिलती है।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन में एक अक्तूबर से लागू नई समय सारिणी में गोंडा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेंगी। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गोंडा से आने-जाने वाली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें