फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रभुराम का जयघोष करते हुए जंबूद्वीप पहुंचे परिक्रमार्थी

Wed, 15 Apr 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। 84 कोसी परिक्रमार्थियों का दल बुधवार को प्रभु राम का जयघोष करते हुए देवीगंज के दुलारे बाग से जंबूघाट (जम्बूद्वीप) पहुंचा। इस मौके पर महंत मोहनदास त्यागी, पवन पांडेय, भगवानदास, हनुमान दुबे, जगपाल, श्रवण कुमार आदि ने पुष्पमाला पहनाकर जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

परिक्रमार्थियों ने मंदिर में दर्शन करने के बाद सरयू नदी में स्नान किया और भजन-कीर्तन किया। करनैलगंज के विधायक अजय सिंह के भाई मनमोहन सिंह, इतेंद्र सिंह गुड्डू, बृजेश सिंह आदि ने श्रद्धालुओं को फल वितरित किया। परिक्रमा मंडल की अगुवाई कर रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जंबूद्वीप पर रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को जत्था भौरीगंज होते हुए श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर स्थित तुलसीधाम पहुंचकर विश्राम करेगा। वहां दर्शन पूजन के बाद शुक्रवार को बखरिया के लिए प्रस्थान करेगा।


यात्रा से मिलती है आत्मिक शांति

बिहार के समस्तीपुर से आईं राजकुमारी ने बताया कि यह सब प्रभु की माया है। अलीगढ़ से आईं कमलेश ने कहा कि प्रभु श्री राम के धाम में आने से आत्मीय शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें