फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीराम के जयघोष संग बखरिहा पहुंची परिक्रमा यात्रा

Fri, 21 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मखौड़ा धाम अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा में शामिल साधु-संतों का पहला जत्था श्रीराम के जयघोष के साथ शुक्रवार को बखरिहा गांव पहुंचा। यहां तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय व ब्लाॅक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू ने परिक्रमार्थियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने सभी परिक्रमार्थियों को अंगवस्त्र भेंट किया। ग्रामीणों ने जलपान और भोजन की व्यवस्था के साथ साधु-संतों का सेवा सत्कार किया। यहां साधु संत राम नाम संकीर्तन के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। साधु संतों का अगला पड़ाव मां बाराही दर्शन के साथ ही उमरी गांव के एक निजी विद्यालय में दोपहर विश्राम के बाद डिक्सिर में होगा।
अयोध्या से 32 किलोमीटर की दूरी तय करके 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाला मां बाराही मंदिर होते हुए डिक्सिर अमदही रामघाट तक परिक्रमार्थियों को जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ेगा। यात्रा में धर्मार्थ सेवा संस्थान विश्व हिंदू परिषद और हनुमान मंडल के अगुवाई में साधु-संत व गृहस्थ पुरुष व महिलाएं शामिल हैं। परिक्रमार्थियों के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम और उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष संजीव वर्मा पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। परिक्रमार्थियों में अयोध्या मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, मथुरा से बाबा जयराम दास ,महाराष्ट्र से राम कदम दास, इंदौर से राधेश्याम दास, सूरत से सदाशिवम बल्लभ सहित लगभग 700 साधु संत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें