फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां

Fri, 16 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। नगर पंचायत के चौक बाजार में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार को फुलवारी लीला, रावण-बकासुर संवाद और धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

फुलवारी लीला में भगवान श्रीराम और देवी सीता के प्रथम मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रावण-बकासुर संवाद का मंचन हुआ। धनुष यज्ञ की लीला में राजा जनक के दरबार में अनेक राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई तो वह खंडित हो गया। इसके बाद देवी सीता का स्वयंवर संपन्न हुआ।
धनुष टूटने की सूचना पर भगवान परशुराम के आगमन और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। दोनों पात्रों के बीच हुए ओजपूर्ण संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें