फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू घाट पर मगरमच्छ की दहशत, पितृपक्ष में पसरा सन्नाटा

Fri, 02 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज ​​स्थित सरयू नदी का घाट। संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज। सरयू नदी में कई मगरमच्छ दिखने से पितृपक्ष में इस बार घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं में दहशत है। हर वर्ष जहां बड़ी संख्या में लोग तर्पण और स्नान के लिए पहुंचते थे, वहीं इस बार सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

सरयू घाट पर ही श्मशान स्थल भी है। अंतिम संस्कार के बाद लोग नदी में स्नान करते हैं लेकिन इन दिनों कई बार मगरमच्छ दिखने से लोग चिंतित हैं। पंडा विष्णु प्रसाद, धर्मेंद्र सैनी, गोपाल कश्यप, रानू पांडेय, पुजारी परमानंद, पंडित शेषकुमार पांडेय, माधव सोनी आदि ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान यहां करीब तीन लाख श्रद्धालु स्नान करते हैं। मगर कई दिनों से नदी में मगरमच्छ दिख रहे हैं। किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन भय के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है।
मेला व्यवस्थापक वीरभद्र पांडेय ने बताया कि मगरमच्छों को पकड़वाने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने स्नान स्थल के आसपास जाल लगवाने की मांग की है। रेंजर बद्री चौहान ने बताया कि पानी अधिक होने के कारण फिलहाल मगरमच्छ पकड़ना मुश्किल है। पानी कम होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें