फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूल के रसोईघर में सांप निकलने से अफरातफरी

Wed, 13 Aug 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका (गोंडा)। परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमाकल्पी के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 7:30 बजे वह विद्यालय पहुंचे। प्रार्थना व बच्चों की हाजिरी भरने के बाद बच्चे क्लासरूम में चले गए।
विज्ञापन

रसोइया रीना बच्चों के मध्याह्न भोजन पकाने के लिए जब रसोई में गई तो भगौना हटाते ही सांप नजर आया। इसके बाद अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे तक स्कूल में दहशत का माहौल रहा। इसके बाद सांप अपने आप ही दरवाजे के पास से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें