फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अहिरनपुरवा में तेंदुआ जैसा जानवर दिखने से हड़कंप

Thu, 12 Sep 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार के बनगांव अहिरनपुरवा में दिखा जंगली जानवर। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटराबाजार (गोंडा)। कटराबाजार थाना क्षेत्र के बनगांव के अहिरनपुरवा में तेंदुआ जैसा दिखने वाला एक हिंसक जानवर दिखने से हड़कंप मच गया। पूरे गांव के लोग दहशत में दिखे। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची, लेकिन तेंदुआ का कुछ पता ना चला। गांव के करन यादव, अवधेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम गौआश्रय केंद्र के पास तेंदुआ जैसा जानवर गन्ने के खेत से निकलकर बाहर जाता दिखाई दिया। जिसका पीछा ग्रामीणों ने कुछ दूर तक किया, फिर एकाएक वह भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन दरोगा इबरार खां ने बताया कि सूचना पर गांव में टीम के साथ पहुंच कर जानकारी ली गयी है। तेंदुआ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। वायरल वीडियो पर कहा है कि पता किया जा रहा है। दावा किया कि वीडियो में भी फिशिंग कैट जैसा जानवर लग रहा है। फिर भी गांव के लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। टीम जानवर को खोजने का प्रयास कर रही है। रात और दिन अलग-अलग शिफ्ट में वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें