फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूमधाम से मनाया गया पीएसी का स्थापना दिवस

Wed, 01 Oct 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
गोंडा। 30वीं वाहिनी पीएसी का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बैंड की मधुर धुनों से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक त्रिभुवन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें वाहिनी के जवानों ने शानदार प्रस्तुति दी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जवानों को संबोधित किया।
विज्ञापन


सेनानायक ने वाहिनी के गौरवशाली इतिहास के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि 2001 में संसद में हुए हमले को निष्फल करने में वाहिनी के जवानों ने अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2005 में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हुए आतंकी हमले को भी 30वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने विफल किया था। इस अवसर पर वाहिनी आरटीसी हाल में बड़े खाने का आयोजन किया गया। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय भी शामिल हुए।

शिविरपाल इंद्रजीत सिंह यादव, उपनिरीक्षक गोपनीय विशाल कुमार, सूबेदार मेजर मनीष कुमार जायसवाल, प्रभारी दलनायक कर्तव्य दल राजेश कुमार पांडेय, आरटीसी प्रभारी राजू निषाद, प्रेमचंद राजभर, वकील गुप्ता, राहुल सिंह तथा बलिराम का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें